उत्तर प्रदेशराज्य

फैक्ट्री की छत ढही, 12 घायल,2 की मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बड़ी खबर बुलंदशहर के खुर्जा से आ रही है। जहां पॉटरी फैक्ट्री की छत ढह गई है। मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 12 मजदूर घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुटी है। मलबे हो हटाया जा रहा है। बड़ा हादसा होने के कारण NDRF को भी बुलाया गया है।

हादसे के बाद आसपास जुटे लोग।

गांव वालों का कहना है कि अभी कई और मजदूर दबे हैं। सरिया काटने का काम नही होने से अभी मजदूरों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button