उत्तर प्रदेशराज्य

प्रत्याशियों की सूची में 21 विधायक भी शामिल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में छोटे दलों के गठबंधन के साथ उतर रही समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों की अधिकृत रूप से घोषणा कर दी। गठबंधन ने 403 में से 194 प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है, जिसमें समाजवादी पार्टी के 159 प्रत्याशी हैं।

समाजवादी पार्टी के साथ के गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल तृणमूल कांग्रेस सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महान दल अपना दल कृष्णा पटेल गुट तथा अन्य कई दल हैं। 

समाजवादी पार्टी ने सोमवार अपने जिन 159 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है उसमें इनमें पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे चरण की सीटें शामिल हैं। समाजवादी पार्टी ने टिकट तो पहले ही फाइनल कर दिए थे, लेकिन सूची सार्वजनिक ना करने पर भाजपा ने ङ्क्षखचाई भी की थी। सोमवार को पार्टी ने अब तक जारी टिकटों की संयुक्त सूची सार्वजनिक कर दी है। इसमें पहले चरण वाले प्रत्याशियों के नाम भी हैं जिनके नामांकन पत्र भी भरे जा चुके हैं। पहली सूची में 31 मुस्लिम व 18 यादव को टिकट दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने 31 अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों पर भी भरोसा जताया है। 11 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

सपा की 159 सीटों में 28 सीटें ऐसी हैं जिसमें उसे 2017 में जीत मिली थी। इसमें से 21 सीटों पर फिर से अपने विधायकों को टिकट दे दिया है। सात सीटें ऐसी हैं जिसमें टिकट बदले गए हैं। 

दूसरे दलों से सपा में आए नेताओं को बड़ी संख्या में टिकट दिए गए हैं। भाजपा सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी को नकुड़ से टिकट मिला है। बसपा से सपा में शामिल हुए सीताराम कुशवाहा को झांसी से प्रत्याशी बनाया गया है। सीताराम 2012 और 2017 के विधान सभा चुनाव में बसपा से किस्मत आजमा चुके हैं। दोनों बार दूसरे स्थान पर रहे थे। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे आरएस कुशवाहा को सपा ने लखीमपुर खीरी के निघासन से टिकट दिया गया है। 

पिछड़ों के खाते में आए 71 टिकट

सपा की 159 प्रत्याशियों की पहली सूची में 71 उम्मीदवार पिछड़ी जातियों से हैं। यानी सपा ने पिछड़ी जातियों पर दांव चलते हुए करीब 45 प्रतिशत टिकट देकर अपने एजेंडे को धार दी है। इस बार अति पिछड़ी जातियों को अधिक संख्या में टिकट दिए गए हैं। सूची में 18 यादव, सात कुर्मी व सात जाट बिरादरी को टिकट दिए गए हैं।  

Related Articles

Back to top button