उत्तर प्रदेशराज्य

कांग्रेस की सूची जारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के लिए कांग्रेस के 30 सदस्य स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 30 सदस्य शामिल हैं। खास बात यह है कि स्टार प्रचारकों की सूची में जी-23 के नाराज नेताओं में दो सदस्य भी शामिल हैं।

इसके अलावा राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, हार्दिक पटेल, कन्हैया कुमार, धीरज गुर्जर और आरपीएन सिंह का नाम है। सूची में मध्यप्रदेश के नेताओं को स्टार प्रचारक में जगह नहीं दी गई है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी।

मध्य प्रदेश नेताओं को नहीं दी गई जगह

यूपी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी जैसे नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं दी गई।

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू, यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस विधानमंडल दल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री, यूपी सरकार में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रणीति शिंदे, धीरज गुर्जर रोहित चौधरी और तौकीर आलम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button