उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी चुनाव में पाकिस्तान की एंट्री

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लखनऊ में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। पात्रा ने कहा, ‘एक तरफ जहां पूरा देश उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मना रहा है, वहीं अखिलेश यादव ने एक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान भारत का दुश्मन नहीं है। यह शर्मनाक है।’

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लखनऊ में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

जिन्ना से जो प्रेम करे, वह पाकिस्तान प्रेमी
पात्रा दरअसल अखिलेश के उस बयान पर बोल रहे थे, जिसमें सपा अध्यक्ष ने कहा था कि पाकिस्तान का दुश्मन भारत नहीं है। संबित पात्रा ने कहा, ‘जिन्ना से जो प्रेम करे, वह पाकिस्तान से प्रेम को कैसे इनकार कर सकता है। अखिलेश यादव को अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। भाजपा पाकिस्तान को दुश्मन मानती है। जिन्ना को लेकर अखिलेश आए हैं। यह शर्मनाक है। अगर याकूब मेनन को फांसी ना होती तो वह भी समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी होता। अगर कसाब को फांसी न हुई होती तो वह सपा का स्टार प्रचारक होता। जिन्ना का नाम लेकर चुनाव में उतरे थे, अब पाकिस्तान तक पहुंच गए’।

अखिलेश यादव को संबित पात्रा ने चैलेंज दिया। उन्होंने कहा, ‘सपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट नहीं घोषित की। अखिलेश में नैतिकता है तो अपनी सूची जारी करें। नाहिद हसन का नाम जारी हुआ पूरे देश ने देखा क्या हुआ? आपको चुनना है गंगा एक्सप्रेस वे या गुंडई एक्सप्रेस वे। योगी जब से मुख्यमंत्री बने हैं, दंगा नही हो रहा। सपा ने गुंडे और बदमाशों को टिकट दिया है। याकूब मेमन अगर जिंदा होता तो अखिलेश उसे भी टिकट दे देते। आज यूपी योगी-मोदी के नेतृत्व में सबसे सुरक्षित प्रदेश है। 2017 के बाद यूपी में विकास हुआ है। यूपी की आर्थिक स्थिति बदली है। 50 से ज्यादा योजनाओं में यूपी आगे है’।

Related Articles

Back to top button