उत्तर प्रदेशराज्य

इतने साल का हो गया उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आज उत्तर प्रदेश अपना स्थापना दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की बधाई दी है। यह 5वां मौका है, जब उत्तर प्रदेश अपना स्थापना दिवस मना रहा है। साल 2018 में पहली बार राज्यपाल राम नाइक की पहल पर उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया था। सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रदेश ‘यूपी’ 24 जनवरी 2022 को 73 साल का हो गया।

स्थापना दिवस पर CM ने दी बधाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थापना दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘क्रांतिभूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, प्रभु श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा को अपने आचरण, कर्तव्य और मूल्यों से सुवासित करें। हम सभी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के प्रति संकल्पवान हों।’

विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़े UP
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के इतिहास, कला-संस्कृति, साहित्य और राजनीति में उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों ने प्रभावशाली योगदान किया है। मेरी कामना है कि यह राज्य विकास और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।’रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह प्रदेश भारत की प्रकृति, संस्कृति और संस्कारों का प्रतिनिधित्व करता है। 

Related Articles

Back to top button