उत्तर प्रदेशराज्य

बच्चों सहित इतने लोगों की मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:रूस और यूक्रेन के बीच जंग आज पांचवें दिन भी जारी है। यूक्रेन लगातार रूस का मुकाबला कर रहा है। यूक्रेन ने दावा किया है कि कीव पर कब्जा करने के सभी प्रयासों में रूस नाकाम हुआ है। कीव अब भी यूक्रेन के कब्जे में है। उधर, रूस ने पश्चिम देशों की आलोचना के बीच परमाणु खतरे को बढ़ा दिया है। समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, यूक्रेन में 7 बच्चों सहित 102 लोग मारे गए हैं। यूक्रेन ने बताया कि जंग की शुरुआत से अब तक रूसी हमले में 352 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। इनके अलावा 1,684 लोग घायल हुए हैं।

दोनों देशों के बीच बेलारूस में बैठक हो रही है। इसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह तत्काल युद्धविराम और रूसी सैनिकों की वापसी चाहते हैं। बातचीत से पहले जेलेंस्की ने कहा- हमें इस बातचीत के कामयाब होने की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन अमन की कोशिश करने में कोई हर्ज भी नहीं है। यूक्रेन की सेना ने सोमवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने सोमवार को हमले कम कर दिए। यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक लड़ाई में लगभग 5,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेनी सेना ने लगभग 151 टैंक, 29 विमान और 29 हेलीकॉप्टर को तबाह कर दिया है।​​​​​​​ रूस के सेंट्रल बैंक ने प्रमुख ब्याज दर 9.5% से बढ़ाकर 20% कर दी है, क्योंकि यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। मॉस्को स्टॉक एक्सचेंज में रूबल, डॉलर और यूरो के मुकाबले नीचे गिर गया है।समाचार एजेंसी AFP ने बताया कि यूरोपीय संघ ने रूसी हवाई और भूमि हमले का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को फाइटर जेट देने का फैसला किया है। यूक्रेन ने G-7 के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक कर युद्ध में सहायता का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button