उत्तर प्रदेशराज्य

कोरोना की थमी रफ्तार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13,830 नए मामले मिले हैं। इसके लिए 24 घंटे में कुल 2,32,051 नमूनों की जांच की गयी। इसी अवधि में कोविड 19 से 16521 लोग ठीक हुए हैं, अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 18,30,006 हो गई है। साथ ही 19 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई है।

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 9,79,29,039 नमूनों की जांच की गयी। अब कोरोना के कुल 93,757 एक्टिव मामले हैं। कोविड वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 24 घंटे में कुल 22,05,093 डोज दी गयी हैं, 18 वर्ष से अधिक लोगों को पहली डोज 14,37,11,097 दी गई, जो उनकी जनसंख्या का 97.48 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोगों को दूसरी डोज 9,55,27,475 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 64.80 प्रतिशत है। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 78,00,084 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है। संक्रमण से मौतों में सबसे अधिक चंदौली में तीन, मेरठ व मथुरा में दो-दो, कानपुर नगर, प्रयागराज, गोरखपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, रायबरेली, देवरिया, जालौन, सिद्धार्थनगर, बागपत व बलिया में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button