उत्तर प्रदेशराज्य

कब तक जारी रहेगा सर्दी का सितम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:शुक्रवार को दिनभर चली हवाओं ने मौसम में ठिठुरन का अहसास करवाया। वहीं, शाम से ही मौसम में शीतलहर के कारण गलन जैसी स्थिति भी रही। मौसम विभाग ने रविवार तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पारे के गिरने के साथ कोल्ड डे कंडीशन यानी दिन के तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की है। तो वहीं, पूर्वी प्रदेश में सुबह के समय घने से अत्यधिक घने कोहरे के चेतावनी जारी की गई है।

शुक्रवार को दिनभर चली हवाओं ने मौसम में ठिठुरन का अहसास करवाया

बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, रविवार तक मौसम सामान्य रहेगा। प्रदेश के कुछ जगहों पर घना कोहरा हो सकता है। साथ ही अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा। मौसम में दिन के समय ठंड बनी रहेगी। प्रदेश में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान मेरठ में 3.8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यानी दिन के समय प्रदेश भर में ठंड महसूस हुई।

Related Articles

Back to top button