भाजपा छोड़ने वाले ये तीसरे मंत्री
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में भाजपा को लगातार बड़े झटके मिल रहे हैं। गुरुवार को योगी सरकार में मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह तीसरे मंत्री हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले स्वामी प्रसाद मोर्या और दारा सिंह ने पार्टी छोड़ दी थी। सिर्फ यही नहीं, गुरुवार को धर्मवीर सिंह सैनी से पहले दो और भाजपा विधायक मुकेश वर्मा और विनय शाक्य ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया। मुकेश वर्मा शिकोहाबाद से विधायक हैं जबकि विनय शाक्य औरेया की बिधूना सीट से विधायक हैं। बीत तीन दिनों में भाजपा से इस्तीफे देने वाले विधायकों की संख्या 10 तक पहुंच गई है।

- स्वामी प्रसाद मौर्या, पडरौना- कुशीनगर
- धर्म सिंह सैनी – नकुड़ (सहारनपुर)
- भगवती सागर – बिल्हौर विधानसभा सभा
- रोशनलाल वर्मा- तिलहर विधानसभा
- विनय शाक्य – बिधूना – औरैया
- अवतार सिंह भड़ाना – मीरापुर विधानसभा
- दारा सिंह चौहान – मधुबन (मऊ)
- बृजेश प्रजापति- तिंदवारी (बांदा)
- मुकेश वर्मा – शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
- दिग्विजय नारायण जय चौबे – खलीलाबाद
गुरुवार दोपहर को धर्म सिंह सैनी अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस मुलाकात के बाद चर्चा में आ गई है तो उनकी नकुड़ विधानसभा सीट। दरअसल, यह सीट मुस्लिम बाहुल्य है जरूर लेकिन धर्म सिंह सैनी ने अब इस पर अपना कब्जा और मजबूत कर लिया है। दो बार से अनुसूचित जाति और सैनी वोटों के गठजोड़ से महज 4 हजार के अंतर से जीत रहे धर्म सिंह ने अब मुस्लिम वोटों को भी अपनी तरफ करने की तैयार कर ली है।