उत्तर प्रदेशराज्य

चीरहरण कांड की पीड़िता बनी उम्मीदवार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 50 महिलाएं हैं। चौंकाने वाला नाम उन्नाव रेप पीड़िता की मां का है। प्रियंका ने उनको भी उन्नाव से प्रत्याशी बनाया है। वहीं, लखीमपुर में चीरहरण कांड की पीड़िता रितु सिंह को भी मोहम्मदी सीट से उम्मीदवार बनाया है। उधर, नोएडा से पंखुड़ी पाठक को भी प्रत्याशी बनाया है।

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को नामों का ऐलान किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40% महिलाओं को रख 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए थे उसमें कुछ पत्रकार है कुछ अभिनेत्री हैं। समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल है जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है।

Related Articles

Back to top button