उत्तर प्रदेशराज्य

नहीं प्रवेश कर पाएंगे भारी वाहन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:देश 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पावन त्योहार मनाने जा रहा है। इस दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगाने की पुरानी परंपरा है। ऐसे में लोग देश के कोने-कोने से गंगा में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। गंगा से लगी तमाम जगहों की तरह प्रयागराज में भी इसको लेकर तैयारियां पूरी हैं। ऐसे में माघ मेला स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात ने शहर में रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। यह रूट डायवर्जन 13 जनवरी 2022 से 15 जनवरी 2022 तक लागू रहेगा। भारी व कमर्शियल वाहनों का अंतर्जनपदीय डायवर्जन 13 जनवरी से लागू रहेगा। यह डायवर्जन 13 की रात एक बजे से प्रभावी रहेगी। इसके अलावा जनपदीय नो इंट्री प्वाइंट्स से कामर्शियल वाहनों के शहर में प्रवेश पर राेक रहेगा। यह रोक 15 जनवरी तक लागू रहेगी।

प्रयागराज में 13 जनवरी से रूट डायवर्जन रहेगा।

सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का अगले तीन दिन प्रवेश बंद रहेगा। माघ मेले के पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गुरुवार की दोपहर12 बजे से 15 जनवरी की रात 12 बजे तक सिविल लाइंस साइड से नो इंट्री लगाई है। हालांकि ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को बाहर जरूर आने दिया जाएगा। मकर संक्रांति के बाद पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर भी यही व्यवस्था रहेगी। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि पहले स्नान पर्व पर यह व्यवस्था बृहस्पतिवार 13 जनवरी से लागू हो रही है।

Related Articles

Back to top button