उत्तर प्रदेशराज्य

नहीं रहे उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मुंबई में उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष व महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रामनिवास सिंह उर्फ आरएन सिंह का रविवार को निधन हो गया। गोरखपुर में अपना जन्मदिन मनाने के बाद वह मुंबई जाने के लिए शाम करीब पांच बजे एयरपोर्ट आए थे। हवाई अड्डा परिसर में कार से उतरते ही वह बेहोश हो गए।

उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष व महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रामनिवास सिंह उर्फ आरएन सिंह का रविवार को निधन हो गया। 

आननफानन उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा होगा, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

आरएन सिंह के निधन की खबर फैलते ही गोरखपुर से मुंबई तक शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग पार्थिव देह लेकर गांव पहुंचे तो शुभेच्छुओं का तांता लग गया। स्वजन के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button