उत्तर प्रदेशलखनऊ

चुनाव से पहले श्रमिकों को सौगात

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को भी बड़ी सौगात देने जा रही है। ऐसे रजिस्टर्ड श्रमिकों के खाते में आज 1000 रुपये ट्रांसफर किए जायेगें। यह पहली किश्त होगी। आज लोक-भवन में एक क्रयक्रम में सीएम योगी श्रमिकों के खाते में एक हजार ट्रांसफर करेंगे।

श्रमिकों के खाते में 1000 रुपये की धनराशि ट्रांसफर करेंगे

दरअसल, ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत इसी साल की गई थी, जिससे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का डेटाबेस तैयार हो सके। सरकार का मुख्य मकसद जानकारी हासिल करना है कि कितने लोग असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं, जिन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

रजिस्ट्रेशन करवाने के तरीके

देश के किसी भी कोने में काम करने वाला असंगठित क्षेत्र का कामगार ई-श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। पंजीकरण के लिए तीन विकल्प उपलब्ध है, जिसमें से पहला सेल्फ रजिस्ट्रेशन, दूसरा कॉमन सर्विस सेंटर और तीसरा स्टेट सेवा केंद्र है। वैसे तो आप ऑनलाइन जाकर खुद भी पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। लेकिन अगर आप खुद रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना चाहते हैं तो कॉमन सर्विस सेंटर में जाएं।

ई-श्रम कार्ड बनवाने पर व्यक्ति को 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा मिलता है। इसके तहत दुर्घटना से हुई मृत्यु अथवा स्थायी रूप से विकलांग होने पर दो लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख रुपए की अनुदान राशि मिलती है। ई-श्रम कार्ड बनवाने पर यूपी में 500 रुपए प्रति महीने दिए जाने की घोषणा की गई है। ई-श्रम कार्ड से आने वाले समय में सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा। ई-श्रम कार्ड से भविष्य में पेंशन की सुविधा का लाभ मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button