उत्तर प्रदेशराज्य

उद्योगपति के बड़े बेटे की मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:जिले के प्रमुख उद्याेगपति आलोक स्वरूप के बड़े बेटे प्रणव स्वरूप (40 वर्षीय) की एक हादसे में गंभीर घायल होने के बाद मौत हो गई। प्रणव शुक्रवार सुबह कमल सिनेमा घर बिल्डिंग में चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी लेने के लिए गए थे। जहां सिर पर बीम गिरने से वह गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें नगर के वर्द्धमान हास्पिटल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने प्रणव को मृत घोषित कर दिया।

भोपा रोड निवासी उद्योगपति आलोक स्वरूप का रेलवे रोड पर कमल सिनेमा घर है। सिनेमा घर काफी दिनों से बंद चल रहा है, लेकिन बिल्डिंग में कई सरकारी कार्यालय संचालित हो रहे हैं। बिल्डिंग का एक हिस्सा ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। आलोक स्वरूप के बड़े बेटे प्रणव स्वरूप ही निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे थे। शुक्रवार सुबह आफिस जाने से पूर्व प्रणव निर्माण कार्य की जानकारी लेने के लिए कमल सिनेमा बिल्डिंग पहुंचे थे। वहां वह निर्माण की प्रगति देख ही रहे थे कि एक बीम उन पर गिरा। जिसके चलते उनके सिर तथा शरीर के दूसरे हिस्सों में उन्हें काफी चोट आए। घायल प्रणव को तुरंत ही नगर के वर्द्धमान हास्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रणव की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button