उत्तर प्रदेशराज्य

गर्ल्स हॉस्टल में घुसा तेंदुआ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ शहर में तेंदुआ दो दिन से घूम रहा है। वन विभाग के जाल में आकर भी तेंदुआ भाग निकला। अभी तक वह पकड़ में नहीं आया। देर रात एक बजे तेंदुआ लखनऊ के इंटेग्रल कॉलेज में घुस गया। काफी देर तक वो गर्ल्स हॉस्टल में घूमता रहा। कॉलेज के फाउंडर और वसीम अख्तर ने देर रात फोन पर बताया कि तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया है। शनिवार रात 12 बजे तेंदुआ जानकीपुरम में एक घर में घुस गया। गेट फांदकर पालतू कुत्ते को उठा ले गया।

शनिवार रात 12 बजे तेंदुआ जानकीपुरम में घर में घुस गया। गेट फांदकर पालतू कुत्ते को उठा ले गया।
शनिवार रात 12 बजे तेंदुआ जानकीपुरम में घर में घुस गया। गेट फांदकर पालतू कुत्ते को उठा ले गया।

तेंदुआ अब तक 15 लोगों को हमला करके लहूलुहान कर चुका है। रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम के जाल में रविवार देर रात एक बार तेंदुआ फंसा। लेकिन, वह जाल फाड़कर भाग निकला। इसके बाद वन विभाग की टीम भी डरी-डरी है। तेंदुआ गुडंबा और सरोजनी नगर इलाके में घूम रहा है।

डीएफओ डॉ. रवि कुमार का कहना है कि अनुमान है कि तेंदुआ कल्याणपुर होते हुए शहर से बाहर चला गया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें तेंदुआ के पकड़े जाने की बात कही जा रही है। लेकिन, तेंदुआ अभी पकड़ा नहीं गया है।

हमले में 15 घायल, पीठ-पेट पर किया पंजे से वार
शनिवार रात को करीब 1 बजे गुडंबा इलाके में सबसे पहले तेंदुए को स्थानीय लोगों ने देखा था। इसके बाद से वहां भगदड़ की स्थिति मच गई। तेंदुए से बचने के लिए लोग भागे तो तेंदुए ने उनको झपट्‌टा मारा। किसी की पीठ तो किसी के पेट पर पंजा और दांत मारकर घायल कर दिया। वहां चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर दौड़ने लगे। तेंदुए के हमले में जो लोग घायल हैं, उनमें एक महिला, एक मीडिया कर्मी और रेस्क्यू टीम का सिपाही भी शामिल है।

टीम ने शनिवार रात जाल बिछाकर किसी तरह तेंदुए को फंसाया। लेकिन जाल के भीतर से उसकी दहाड़ सुन पुलिस और वन विभाग की टीम भाग खड़ी हुई। इसकी बीच तेंदुआ जाल फाड़कर भाग निकला। जाल से छूटने के बाद तेंदुआ हमलावर हो गया।

तेंदुए के हमले से घायल युवक।

Related Articles

Back to top button