महाराजा सुहेलदेव को नहीं दिया सम्मान
स्वतंत्रदेश,लखनऊ’;बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, महाराजा सुहेलदेव के नाम पर कोई संस्थान होना एक सपना था। लेकिन, मोदी जी ने इसे हकीकत में बदल दिया। महाराज सुहैलदेव और महर्षि बालार्क के नाम पर मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया जा चुका है। महाराज सुहैलदेव का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आक्रांता सालार मसूद को मार गिराने वाले महाराजा सुहेलदेव को कभी सम्मान नहीं दिया गया। सीएम बहराइच में 35.38 करोड़ की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे थे।

योगी ने कहा कि पिछले पांच वर्ष के दौरान भाजपा की सरकार ने जो कार्य किए हैं उस पर आपका विश्वास पाने के लिए यह यात्रा आई है। उन्होंने बताया कि आज ही अयोध्या में 75 जनपदों के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर 500 और 250 आयुष केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। यह चिकित्सा की दुनिया में मील का पत्थर साबित होंगा। उन्होंने कहा कि आजाद भारत को अखंडता और एकता की सूत्र में बांधने का काम सरदार बल्लभ पटेल ने किया था। लेकिन, सपा ने सरदार पटेल का अपमान किया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने देश तोड़क जिन्ना को सरदार बल्लभ भाई पटेल के बराबर खड़ा करने की कोशिश की। लेकिन, केंद्र सरकार ने उनकी जन्मभूमि पर दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति की स्थापना की है।
सीएम योगी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कालेज का उद्घाटन बहराइच में किया जा चुका है। बहराइच में महाराज सुहैलदेव के नाम पर कोई संस्थान होना एक सपना था। लेकिन, मोदी जी ने इसे हकीकत में बदल दिया। महर्षि बालार्क के नाम पर अस्पताल का नाम भी रखा गया। विदेशी आक्रांता सालार मसूद को अगर मार गिराने का काम किया था उनको सम्मान देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने जनता से सीधे संवाद बनाते हुए कहा कि क्या सपा ने महाराज सुहैलदेव को सम्मान दिया।