उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ के कुकरैल में बनेगा , डिफेंस कॉरिडोर की नई पॉलिसी को मंजूरी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में यूपी कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 16 प्रस्ताव मंजूर हुए हैं। लखनऊ के कुकरैल में नाइट सफारी पार्क बनाया जाएगा। वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (लखनऊ चिड़ियाघर) को कुकरैल वन क्षेत्र में शिफ्ट किया जाएगा। अब यूपी में इको टूरिज्म बोर्ड का गठन होगा। इसके अध्यक्ष खुद सीएम योगी होंगे। साथ ही, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की नई पॉलिसी भी पास हो गई।कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा,” नगर विकास के सभी प्रोजेक्ट पास किए गए है। 3 कंपनियां, राज्य उत्पादन विद्युत निगम, जल विद्युत उत्पादन निगम और जवाहर विद्युत उत्पादन निगम को मर्ज करके एक कंपनी बनाई जा रही है। इसको यूपी राज्य उत्पादन विद्युत निगम का नाम दिया गया है।

लखनऊ के कुकरैल में बनेगा नाइट सफारी पार्क

इस बैठक में जनवरी में होने वाली 10 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए भी निर्देश जारी हुए हैं। नए जेल मैन्युअल को मंजूरी मिल गई है। रामपुर में नए फायर स्टेशन को मंजूरी मिली है। प्रतापगढ़ में मंधाता नई नगर पंचायत बनाई गई है। जौनपुर में नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर का विस्तार किए जाने का भी फैसला किया गया है। अलीगढ़ में फूड क्राफ्ट इंस्टिट्यूट को अपग्रेड किया जाएगा। यहां 17 कोर्स चलाए जाएंगे।”

Related Articles

Back to top button