उत्तर प्रदेशराज्य

द‍िन गर्म तो शाम होते ही असर द‍िखा रही ठंड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:शुक्रवार की सुबह राजधानी में काफी देर तक कोहरा छाया रहा। गुरुवार को दिन में चढ़े पारे ने गर्मी बढ़ा दी, लेकिन शाम होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और ठंड से राहत मिलेगी। अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

प्रदेश में फिलहाल शीतलहर के प्रभाव में कमी आने से और चक्रवाती हवाओं के असर से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी जा रही है। 

प्रदेश में फिलहाल शीतलहर के प्रभाव में कमी आने से और चक्रवाती हवाओं के असर से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी जा रही है। इसी वजह से गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं कानपुर और मेरठ में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और बस्ती में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 26 दिसंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण तापमान में कमी आने के आसार हैं। इससे गलन भी बढ़ेगी। बारिश के कारण शहर में वायु की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

Related Articles

Back to top button