उत्तर प्रदेशराज्य

किसानों को सम्मान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में किसानों को सम्मानित किया। जैविक और उन्नत खेती करने वाले 11 किसानों को ट्रैक्टर दिया। कई किसानों को खेती के क्षेत्र में बेहतर करने पर नकद धनराशि दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों की आवाज को सड़क से संसद तक पहुंचाया था। देश की तरक्की का रास्ता खेत और खलिहान से होकर जाता है। चौधरी जिनकी सपनो को केंद्र और राज्य सरकार मिल कर साकार कर रही है। 2017 से पहले यूपी में किसान आत्महत्या करता था। आज भाजपा किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार ने दिया है।

लखनऊ में सीएम योगी ने उन्नत खेती करने वाले 11 किसानों को दिया ट्रैक्टर

22 लाख हेक्टेयर सिंचाई की व्यवस्था

2018 में लागत का डेढ़ गुना MSP केंद्र सरकार ने किया। केंद्र और राज्य सरकार जब मिलकर काम करते हैं तो नतीजा बेहतर होता है। भाजपा सरकार ने 22 लाख हेक्टेयर सिंचाई की व्यवस्था की। पिछली सरकारों में क्रय की कोई नीति ही नही थी। धान और गेहूं सीधे किसानों से सरकार ने खरीदा और भुगतान सीधे खाते में किया गया।

Related Articles

Back to top button