उत्तर प्रदेशराज्य

उन्नाव में डबल डेकर बस पलटी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह हादसा हो गया। सिद्धार्थनगर से मुंबई जा रही डबल डेकर बस बिझलामऊ के पास नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस से यात्रियों को बाहर निकाला। 12 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

करीब 8 बजे बस जाजमऊ चौकी क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर त्रिभुवन खेड़ा के पास पलट गई।
करीब 8 बजे बस जाजमऊ चौकी क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर त्रिभुवन खेड़ा के पास पलट गई

बता दें कि प्राइवेट डबल डेकर बस सिद्धार्थनगर से मुंबई जा रही थी। सुबह का समय होने के कारण अधिकांश यात्री सो रहे थे। करीब 8 बजे जैसे ही बस जाजमऊ चौकी क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित त्रिभुवन खेड़ा पुलिया के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई।

Related Articles

Back to top button