उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में फ‍िर से बढ़ने लगी है संक्रम‍ितों की संख्‍या

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को आठ नए मरीजों समेत 10 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दो मरीजों की दोबारा जांच कराई गई थी। जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। वर्तमान में राजधानी के अंदर कुल 52 सक्रिय केस हैं। दो मरीज पीजीआइ और केजीएमयू में भर्ती हैं।

जानकीपुरम में हिमाचल प्रदेश से लौटे एक ही परिवार के दो सदस्यों में वायरस की पुष्टि हुई है। 

जानकीपुरम में हिमाचल प्रदेश से लौटे एक ही परिवार के दो सदस्यों में वायरस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा इंदिरानगर निवासी युवक गुडगांव से लौटा था। लौटने के बाद जांच कराई। इसमें युवक और उसकी मां की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। एक अन्य व्यक्ति ने कमांड अस्पताल में इलाज से पहले कोरोना की जांच कराई। जिसमें संक्रमण का पता चला। इसके अलावा पंजाब से लौटे जवान और बिहार और आगरा से लौटे दो व्यक्तियों की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है।

Related Articles

Back to top button