उत्तर प्रदेशराज्य

आने वाले 8 दिनों में भी पीएम मोदी के 3 दौरे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी समेत देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन सबसे ज्यादा शोर यूपी चुनाव को लेकर है। इसकी एक बड़ी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं। PM यूपी में लगातार बड़े-बड़े कार्यक्रमों के लिए दौरे कर रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। पिछले 32 दिनों में 9 दौरे करके 90 घंटे 30 मिनट यूपी में बिता चुके हैं। दिसंबर के आने वाले 8 दिन में भी पीएम के यूपी के 3 दौरे हैं। इस दौरान वह करीब 4 घंटे 45 मिनट यूपी में बिताएंगे।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूरों पर प्रधानमंत्री मोदी ने फूलों की बारिश की थी।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूरों पर प्रधानमंत्री मोदी ने फूलों की बारिश की थी।
  • 16 नवंबर : सुल्तानपुर में 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया और करीब 3.30 घंटे बिताए।
  • 19 से 21 नवंबर : 19 नवंबर को बुंदेलखंड दौरे में महोबा में अर्जुन बांध परियोजना का उद्घाटन किया। उसके बाद देर शाम लखनऊ पहुंचे। लखनऊ में डीजीपी-आईजी सम्मेलन में शामिल हुए। 2 दिन लखनऊ में ही रहे। इन 3 दिनों में उन्होंने करीब 50 घंटे यूपी में ही बिताए।
  • 25 नवंबर : जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास और जनसभा को संबोधित किया। करीब 1 घंटा 45 मिनट रहे।
  • 7 दिसंबर : गोरखपुर के एम्स के अलावा एक बड़े फर्टिलाइजर प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे वहां रहे।
  • 11 दिसंबर : बलरामपुर में 9,600 करोड़ के सरयू कैनाल प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। यहां उन्होंने 1 घंटा बिताया।
  • 13-14 दिसंबर : वाराणसी में 800 करोड़ के काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का लोकार्पण किया। वहां 2 दिन और करीब 31 घंटे रहे।
  • 18 दिसंबर : शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी। करीब 1 घंटा 45 मिनट वहां रहे।

प्रयागराज, कानपुर और काशी में आएंगे पीएम

  • 21 दिसंबर : प्रयागराज में सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करेंगे। सभी के खाते में अनुदान एवं मानदेय की राशि ट्रांसफर करेंगे। परेड मैदान में 2 लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान करीब डेढ़ घंटा प्रयागराज में रहेंगे।
  • 23 दिसंबर : काशी में उनकी जनसभा होनी है। इस दौरान वह 1500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में करीब डेढ़ घंटा रह सकते हैं।
  • 28 दिसंबर : कानपुर IIT के दीक्षांत समारोह में आएंगे। फिर निराला नगर रेलवे मैदान में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में रहेंगे। करीब एक घंटा 45 मिनट कानपुर में बिताएंगे।

Related Articles

Back to top button