उत्तर प्रदेशराज्य

फर्राटा भरने वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:अगर तेज गति से यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ा रहे हैं तो उसे नियंत्रित कर लें। बुधवार से 15 फरवरी 2022 तक यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा सौ किमी प्रति घंटे से घटाकर 75 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। दो माह तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। बढ़ते कोहरे को देखते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इसे लागू किया है। 

बढ़ते सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इसे लागू किया है।
अगर तेज गति से यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ा रहे हैं तो उसे नियंत्रित कर लें। 

परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। आगामी महीनों में कोहरा पड़ता है। इसे देखते हुए फिलहाल अति सतर्कता बरती जा रही है। एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने यह कदम उठाया है। हादसे रोकने में यह उपाय काफी कारगर होता है। 

कई अन्य उपाय भी किए जाएंगेः यीडा के महाप्रबंधक परियोजना केके सिंह की ओर से जारी निर्देश में गति सीमा के बोर्ड लगाए जाने के अलावा रिफ्लेक्टिव टेप और इंट्री एवं एक्जिट प्वाइंट पर फाग लाइट भी लगाने के लिए कहा गया है। 

Related Articles

Back to top button