उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर में अखिलेश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 2022 में सत्ता परिवर्तन के प्रयास में लगे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को जौनपुर पहुंचे। उनका जौनपुर में दो दिन का प्रवास है, जहां से वह समाजवादी विजय रथ यात्रा निकालेंगे।

अखिलेश यादव ने मीडिया को भी संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस दौरान मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास उत्तर प्रदेश में अधिकांश क्षेत्र दलों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरने का है। हमको भरोसा है कि क्षेत्रीय दलों को साथ लाकर हम उत्तर प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे इसी प्रयास में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर तथा बसपा से आने वाले रामअचल राजभर भी लगे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल का पांच वर्ष पूरा हो गया है। अब तो जनता को भाजपा को घोषणा पत्र देखना चाहिए कि उन्होंने सारे वादे पूरे किए या नहीं। 

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज बड़े पैमाने पर नौकरी और रोजगार नहीं है। लखनऊ की बड़ी समिट में जो इन्वेस्टमेंट के वादे किए गए, वह धरातल पर नहीं हैं। इसी को लेकर प्रधानमंत्री जी और राष्ट्रपति जी आए। क्या उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट आया।

यूपी में तो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। यहां पर पुलिस हिरासत में लोगों की मौत हो रही है। भाजपा के सांसद व विधायक गांव में घुस नहीं पा रहे है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग लाल रंग नहीं समझते नहीं हैं। इनको पता होने चाहिए कि लाल रंग तो भावनाओं का रंग होता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी में सोमवार को प्रधानमंत्री ने मजदूरों के साथ बैठकर खाना खाया। इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी कई बार बहुत जगह पर मजदूरों के साथ खाना खाया है लेकिन सवाल यह नहीं है। सवाल यह है कि मजदूरों को ऐसा ही हमेशा पौष्टिक आहार मिलता रहे

Related Articles

Back to top button