उत्तर प्रदेशराज्य

रावण बना कलियुगी बेटा

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सीतापुर में नशे में धुत एक कलियुगी बेटे ने अपनी ही मां की धारदार हथियार से ह त्या कर दी। मां की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई। थाना पुलिस जांच में जुटी है। रिश्तों के कत्ल का मामला सदरपुर के खमरिया-नानकारी का है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

सीतापुर में नशे में धुत एक कलियुगी बेटे ने अपनी ही मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक सदरपुर के खमरिया-नानकारी में रहने वाला गणेश शंकर शुक्रवार देर रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि घर में मां ऊषा देवी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। नशे में धुत गणेश ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी लगने से मां गिर गई। उधर मां की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य और पास-पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में मां को अस्पताल ले जाने का इंतजाम किया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही ऊषा देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी सदरपुर पुलिस को दी गई। हत्या की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। घर के सदस्यों और पास-पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस घटना के बाद घर से भाग गए आरोपित बेटे को तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button