उत्तर प्रदेशराज्य

चकेरी हवाई अड्डे में सुविधाएं के आभाव से रद्द हुई फ्लाइट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:चकेरी एयरपोर्ट से 1 नवंबर से बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद के लिए इंडिगो कंपनी ने फ्लाइट शुरू की थी। लेकिन शुक्रवार से हैदराबाद की फ्लाइट 15 दिसंबर तक के लिए निरस्त कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी और अन्य सुविधाओं के ना होने की वजह से यह फ्लाइट कैंसिल की गई है। इंडिगो के अधिकारी ने बताया की । 

चकेरी हवाई अड्डे में सुविधाएं के आभाव से रद्द हुई फ्लाइट

85 प्रतिशत लोड, लेकिन फिर भी फ्लाइट कैंसिल…
संसाधनों की कमी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैं कि विमानन कंपनी को भरपूर यात्री लोड के बावजूद हैदराबाद की फ्लाइट को निरस्त करना पड़ा। एक फ्लाइट कम होने के बाद चकेरी हवाई अड्डे से अब चार फ्लाइट ही रह गई है लेकिन यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई है। यात्री समस्याओं से जूझते हुए सफर करने को मजबूर हैं। हैदराबाद की फ्लाइट के निरस्त होने का सबसे बड़ा कारण भी संसाधनों की कमी ही बताया जा रहा है। इंडिगो के अधिकारी ने बताया, हैदराबाद की फ्लाइट के आने का समय दोपहर दो बजे का होता है। इसके तुरंत बाद मुंबई से फ्लाइट आती है। दोनों विमान 180 सीटर हैं जिसमें 85 फीसद से अधिक का लोड रहता है। अक्सर मौसम या तकनीकी कारणों से दोनों फ्लाइट आगे पीछे हो जाती है। ऐसे में एयरपोर्ट पर दो विमानों के यात्री एक साथ पहुंचने से बोर्डिंग, टिकट क्लीयरेंस, सिक्योरिटी चेकिंग में समस्याएं आने लगी। इसे देखते हुए हैदराबाद फ्लाइट का समय आगे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया लेकिन समय प्रबंधन न होने के चलते इसे निरस्त करना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इसे 15 दिसंबर तक निरस्त किया गया है। 

चकेरी एयरपोर्ट के डायरेक्टर बीके झा ने बताया, हमारे एयरपोर्ट में सिर्फ 100 यात्री ही एक समय में बैठ सकते है। ऐसे में एकदम से तीन फ्लाइट के यात्रियों को कैसे हैंडल किया जाए इसे देखते हुए इंडिगो ने यह फैसला किया है। 

Related Articles

Back to top button