उत्तर प्रदेशराज्य

बलराम और संगीता ने क्रास कंट्री में बाजी मारी

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:पैतीसवीं वाहिनी पीएसी में 59वीं क्रास कंट्री पुलिस और पीएसी वाहिनी प्रतियोगिता में जवानों ने अपना दमखम दिखाया। पुरुषों में बलराम सिंह ने और महिलाओं में संगीता चौधरी ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। पैतीसवीं वाहिनी पीएसी महानगर के सिंथेट्रिक कोर्ट पर आयोजित की गई इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी अजय आनंद ने किया।

पैतीसवीं वाहिनी पीएसी में संपन्न हुई क्रास कंट्री। टीम चैंपियनशिप में पश्चिम जोन और मेरठ जोन चैंपियन।
पैतीसवीं वाहिनी पीएसी महानगर के सिंथेट्रिक कोर्ट पर आयोजित की गई इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी अजय आनंद ने किया। 

सुबह साढ़े छह बजे से शुरू हुई क्रास कंट्री पुरुष और महिला वर्ग में अलग अलग आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में पीएसी पश्चिम जोन के बलराम सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर बरेली जोन के ही अंकित यादव और पश्चिमी जोन के आरक्षी रवि कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में बरेली जोन की संगीता चौधरी सबसे आगे रहीं। वहीं दूसरे नंबर पर बरेली जोन की ही अंकुल रानी और तीसरे नंबर पर मीना चौधरी रहीं। मीना मेरठ जोन से प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

Related Articles

Back to top button