उत्तर प्रदेशराज्य

मोदी के कार्यक्रम को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:दस हजार करोड़ की सरयू नहर परियोजना राष्ट्र को समर्पित करने की तैयारी है। 11 दिसंबर को परियोजना का लोकार्पण करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर इनपुट लिया।

जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह कार्यक्रम की तैयारियों के लिए देवीपाटन मंडल के चारों जिलों का दौरा करेंगे।
दस हजार करोड़ की सरयू नहर परियोजना राष्ट्र को समर्पित करने की तैयारी है। 

वर्ष 1982 में बाढ़ पर नियंत्रण के साथ सिंचाई क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से सरयू नहर परियोजना शुरू की गई थी। पहले यह राज्य परियोजना थी। बाद में इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर दिया गया। इस पर लागत करीब दस हजार करोड़ रुपये आई। पीएम के दाैरे को देखते हुए यूपी के जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह दो दिसंबर को गोंडा व श्रावस्ती से होते हुए जिला मुख्यालय देर शाम पहुंचेंगे। वहां के बाद तीन दिसंबर को जिले में पहुंचकर डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ सुबह दस बजे व भाजपा कार्यालय में 11 बजे बैठक कर तैयारियों पर चर्चा करेंगे। यहां से लौटते समय गोंडा जिले में पहुंचकर मंडलीय अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। 

 सरयू नहर परियोजना के प्रारंभ होने से नदी में नेपाल से आने वाली पानी के बाद जलस्तर में होने वाले इजाफे की उम्मीद कम रहेगी। नहरों में पानी जाने से जिले के महसी, कैसरगंज, नानपारा व मोतीपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ की त्रासदी भी कम होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button