उत्तर प्रदेशलखनऊ

चार लोगों की हत्या पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रयागराज के फाफामऊ में दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या के बाद अब राजनीति चरम पर है। कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के बाद अब बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

बसपा प्रमुख मायावती-समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रयागराज के हत्याकांड को लेकर शनिवार को ट्वीट किया है। 

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के साथ ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रयागराज के हत्याकांड को लेकर शनिवार को ट्वीट किया है। दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर करारा प्रहार किया है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा योगी आदित्यनाथ सरकार भी समाजवादी पार्टी के नक्शेकदम पर चल रही है। प्रयागराज की घटना यूपी की कानून व्यवस्था का सच बता रही है। बसपा मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा भी अब सपा सरकार के ही नक्शे कदम पर चल रही है। प्रयागराज में अभी हाल ही में दबंगों ने एक दलित परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। जो बता रही है कि यूपी में कानून की क्या व्यवस्था है। 

Related Articles

Back to top button