उत्तर प्रदेशराज्य

राज्य मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:अलीगढ़ से यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह लगातार विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने में लगे हुए हैं। राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान का वीडियो जारी किया है। मदरसे आतंकवादियों के अड्डे हैं, वहां आतंकवादियों की ट्रेनिंग दी जाती है। मदरसे से निकलने वाला व्यक्ति आतंकवादी बनता है, उनकी सोच आतंक की होती है। राज्यमंत्री ने कहा कि अगर भगवान ने मुझे मौका दिया, तो पूरे देश के मदरसे बंद कर दूंगा। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि आतंकवाद का मुंह कुचलना है, सांप को खत्म करने के लिए जैसे उसका फन कुचल दिया जाता है उसी तरह आतंकवाद का भी फन हम कुचलेंगे।

राज्यमंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि आतंकवाद का मुंह कुचलना है, सांप को खत्म करने के लिए जैसे उसका फन कुचल दिया जाता है उसी तरह आतंकवाद का भी फन हम कुचलेंगे। 

रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि आज केरल में इस्लामिकवाद चलाया जा रहा है। वहां हिन्दू बेटियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि वहां पर कम्यूनिष्ट सरकार है। इसलिए भारत सरकार को तुरंत एक्शन लेते हुए इन मदरसों को खत्म कर देना चाहिए। सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि केरल सरकार को भंग करके अविलम्ब राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। मंत्री ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में 250 मदरसे थे, आज 22000 हजार मदरसे स्थापित कर दिये गये हैं। उन्होंने एएमयू के छात्र रहे आतंकवादी मन्नान वानी का जिक्र करते हुए कहा कि वह यहां से पढ़ाई करने वाला आतंकवादी था। वो भी मदरसे से निकलकर जम्मू कश्मीर से पढ़कर यहां आया था। जिस भी मदरसे से लोग निकलते हैं वो आतंकवादी होते हैं। मदरसे में पढ़ने वाले सब आईएसआई के एजेंट हैं।

Related Articles

Back to top button