उत्तर प्रदेशराज्य

चित्रकूट में प्रियंका गांधी वाड्रा ने जगाई महिला शक्ति

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: प्रियंका वाड्रा ने चित्रकूट के रामघाट पर महिला संवाद में पार्टी की नौ प्रतिज्ञाओं को दोहराया और महिला सुरक्षा के लिए कमीशन गठन की घोषणा भी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज करने वाला पुलिस अधिकारी दस दिन में सस्पेंड होगा और छह सदस्यीय एक कमीशन का भी गठन कराया जाएगा। इस कमीशन में सभी सदस्य महिलाएं होंगी, जिसमें दो पूर्व जज, दो एनजीओ से जुड़ी समेत विभिन्न कार्यक्षेत्र से होंगी। उन्होंने एक कविता सुनकार महिलाओं की शक्ति जगाने का प्रयास किया…। वह बोलीं- सुनो द्रौपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आएंगे, कबतक आस लगाओगी तुम बिके हुए लोगों से, कैसी रक्षा मांग रही हो दु:शासन के दरबारों से…।

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के रामघाट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने महिलाओं से संवाद किया ।

रामघाट पर नावों पर बनाए गए मंच पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मौजूद रहे। प्रियंका ने कहा कि खाद की लाइन में किसानों की मौत और आत्महत्या की बात करते हुए प्रदेश की स्थिति बेहद खराब बताया। ऐसी पीड़ा से गुजरने वाले परिवार में सबसे ज्यादा महिलाओं को बोझ उठाना पड़ता है। सरकार में महंगाई का बोझ बढ़ा है, ढाई सौ रुपये में तेल बिक रहा है और एक हजार में सिलेंडर मिल रहा है। इस सरकार ने महिलाओं को तोहफे में एक सिलेंडर देकर बाद में एक हजार में खरीदने को छोड़ दिया। ऐसी सरकार को महिला शक्ति पहचान नहीं है और उन्हें आगे नहीं आने देना चाहती है।

Related Articles

Back to top button