उत्तर प्रदेशराज्य

आजम खान की आज CBI कोर्ट में पेशी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सीतापुर जिला कारागार में बंद आजम खान की आज कोर्ट में पेशी होगी। सोमवार को उन्हें जेल से लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है। आजम खान को जल निगम भर्ती घोटाले के मामले में एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। आजम का बेटा अब्दुल्ला आजम सीतापुर जिला कारागार में ही बंद रहेगा।

सपा सरकार में जल निगम में करीब 1300 पदों पर भर्ती में घोटाला हुआ था।

दरअसल, सपा सरकार में जल निगम में करीब 1300 पदों पर भर्ती में घोटाला हुआ था। सपा शासनकाल में भर्ती घोटाले के दौरान आजम खान जल निगम के अध्यक्ष थे। 10 सितंबर 2021 को इस मामले में आजम खान की जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। सीबीआई की विशेष अदालत ने आजम खान को 15 नवंबर को पेश करने का आदेश दिया था

Related Articles

Back to top button