उत्तर प्रदेशराज्य

इंसानियत शर्मसार, दुधमुंही बच्चियों से दरिंदगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: राजधानी में बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। रविवार को सआदतगंज इलाके में एक छह माह की दुधमुंही और 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। दुधमंही की हालत नाजुक हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है।

राजधानी में बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। 

मूल रूप से पटना निवासी एक परिवार के लोग सआदतगंज अंबरगंज में किराए पर रहकर चूड़ी बेचने का काम करते हैं। रविवार रात परिवार की छह माह बच्ची की मां खाना बना रही थी। बीच बच्ची रोने लगी। आरोप है कि बच्ची का रोना सुनकर पड़ोस में रहने वाला सनी कुमार पहुंचा। बच्ची को चुप कराने के लिए उसने उसे गोद में ले लिया और उसके साथ खेलने लगा। बच्ची को खेल-खेल में वह अपने पड़ोस स्थित घर ले गया। जहां, उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार और रोना सुनकर घर वाले दौड़े तो सनी बच्ची को छोड़कर भागा। इस पर लोगों ने सनी को दौड़ाकर दबोच लिया और उसे जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा। 

बच्ची की हालत नाजुक देख उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची को भर्ती कर लिया गया। उधर, सुबह बीबीगंज में 10 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला शमशाद बच्ची को टाफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। बच्ची को अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के विरोध पर उसे पीटा। दुष्कर्म किया और बच्ची को धमकाते हुए भाग निकला। बच्ची बदहवास हो गई। बच्ची घर पहुंची को परिवारीजन को घटना की जानकारी हुई। बच्ची के घर वालों ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। 

Related Articles

Back to top button