उत्तर प्रदेशराज्य

मां सरस्वती का धाम बनेगा आजमगढ़

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:केन्द्र सरकार में गृह मंत्री अमित शाह बहुजन समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले जिले आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंद करने के प्रयास में है। अमित शाह आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्य विश्वविद्यालय का तोहफा देने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आजमगढ़ की दस विधानसभा सीट में से पांच बसपा तथा चार सपा के पास हैं। एक पर भाजपा ने अपना खाता खोला है।

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्य विश्वविद्यालय का तोहफा
मुख्यमंत्री ने कहा देश में हर जगह के साथ ही उत्तर प्रदेश में आप लोगों को भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर नहीं देखने को मिला है। 

आजमगढ़ में दोपहर 1.48 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पहुंचे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनता का अभिवादन किया।

Related Articles

Back to top button