उत्तर प्रदेशराज्य

32वें हुनर हाट का होगा आयोजन लखनऊ में

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:32वें हुनर हाट का आयोजन यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। 12 नवंबर से शुरु होने वाला हुनर हाट 21 नवम्ब तक चलेगा। शुक्रवार को उद्घाटन केन्द्रीय स्वास्थय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। मुख्य अतिथि केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री, मुख्तार अब्बासी नकवी व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत यूपी सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे। इस बार हुनर हाट की थीम आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल की पर है। अवध शिल्पग्राम में लगने वाला हुनर हाट में आम जनता के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री, मुख्तार अब्बासी नकवी व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे

हुनर हाट में आने वाले लोग जहां देश के पारंम्परिक लजीज़ पकवानों का लुत्फ़ भी उठाएंगे, वहीं देश के जाने माने कलाकारों द्वारा हर दिन प्रस्तुत किये जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। हुनर हाट में प्रतिदिन शाम को जाने माने कलाकारों द्वारा आत्मनिर्भर भारत थीम पर गीत संगीत के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में प्रसिद्ध कलाकार कैलाश खेर, विनोद राठौर, शिबानी कश्यप, भूपेंद्र भुप्पी, मिर्जा सिस्टर्स, प्रेम भाटिया, रेखा राज, हमसर हयात ग्रुप, मुकेश पांचोली आदि अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Back to top button