उत्तर प्रदेशराज्य

उप राष्ट्रपति स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के अपने दिन दिन के दौरे के दूसरे दिन उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शुक्रवार को अयोध्या तथा वाराणसी का दौरा करेेंगे। लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचने के बाद उप राष्ट्रपति दोपहर बाद इसी ट्रेन से वाराणसी भी जाएंगे।

Vice President M Venkaiah Naidu on UP Visit:
 उप राष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू सुबह करीब 930 बजे विशेष ट्रेन से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अयोध्या रवाना हो गए। 

उप राष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू सुबह करीब 9:30 बजे विशेष ट्रेन से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अयोध्या रवाना हो गए। चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनको रवाना करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति की ट्रेन में दो इंजन लगे थे। एक आगे और एक पीछे। चारबाग स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म से उनकी ट्रेन रवाना की गई। इस कारण दून एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए। चारबाग स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। पार्सल घर के पास से यात्रियों को प्रवेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button