उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह का दावा

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में 2022 में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उत्साह से लवरेज है। मंगलवार को प्रयागराज आगमन पर सर्किट हाउस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि हम 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं। बोले कि भाजपा की वर्तमान प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था पर बहुत काम किया है। उसकी वजह से यहां अपराधी और माफिया राज समाप्त हो चुका है। यही वजह है कि विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम जनता के बीच अपने कार्यों को लेकर जाएंगे

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम जनता के बीच अपने कार्यों को लेकर जाएंगे। पूर्ण विश्वास है कि पहले से अधिक सीटें मिलेंगी। हमने पांच सालों में प्रदेश का बहुमुखी विकास किया है। विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज का विपक्ष नकारात्मक भूमिका में खड़ा है। वह लोगों को भ्रमित कर कुर्सी हथियाने में जुटा है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष यमुनापार के लेडि़यारी में आयोजित सरदार वल्‍लभ भाई पटेल जयंती स्‍वाभिमान सभा में भी लोगों को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button