उत्तर प्रदेशराज्य

सपा और भाजपा पर साधा निशाना-मायावती

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बीजेपी को जनहित और आम जनता की परवाह होती तो हर दिन पेट्रोल डीजल की कीमतें नहीं बढ़ती। जनता महंगाई को भूलने वाली नहीं है। समय आने पर ब्याज सहित सब वसूल कर लेगी। भाजपा और सपा जिन्ना और अयोध्या जैसे साम्प्रदायिक मुद्दों को बनाकर हिन्दू मुस्लिम की राजनीति कर रहे हैं।

मायावती ने कहा कि सपा की तरह ही कांग्रेस ने भी कई वादे किये हैं, जनता इसे समझती है।

किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करूंगी

मायवती किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। बीएसपी में कोई भी नेता बड़ा नहीं होता, पार्टी से जिस भी नेता को निकाला जाता है, उसके साथ पार्टी का कार्यकर्ता नही जाता।यह चुनाव मेरे नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। सर्वसमाज चाहता है कि मायावती फिर से सीएम बने। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, कुशीनगर हवाई अड्डा और जेवर हवाई अड्डा की पूरी रूपरेखा बसपा ने बनाई थी, तब केंद्र की कांग्रेस सरकार ने अड़चने खड़ी नहीं की होती तो काम शुरू भी हो जाता।

उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा एक दूसरी की पूरक रही है। सपा जब सत्ता में होती है तो भाजपा मजबूत होती है। जबकि बीएसपी सत्ता में होती तो भाजपा कमजोर होती है। बसपाइयों ने बाढ़ और कोरोना पीड़ितों की बिना ढिंढोरा पीटे हुए मदद की है। हमारी पार्टी सरकार में नहीं है, न ही पूंजीवादी पार्टी है। भाजपा और सपा चुनाव को हिन्दू-मुस्लिम बनाने के लिए जिन्ना और अयोध्या गोली बारी का मुद्दा उठा रही है।

सपा और भाजपा ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे

बसपा सुप्रीमो कहा कि प्रदेश की जनता को लुभाने और बरगलाने का नाटक शुरू हो गया है। भाजपा सरकार के आधे अधूरे कामों का शिलान्यास और लोकार्पण उनकी हताशा को दिखाती है। सपा की तरह ही कांग्रेस ने भी कई वादे किये हैं, जनता इसे समझती है। अगर यह पार्टी अपने वादे पूरे करती तो यह यूपी, केंद्र और बाकी राज्यों से बाहर नहीं होती। बीएसपी बातें कम और काम ज्यादा करती है।

Related Articles

Back to top button