उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर में तेजी से फ़ैल रहा ज़ीका वायरस

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कानपुर में बढ़ रहे जीका के मामलों ने एक बार फिर इजाफा हुआ है। मंगलवार को 13 नए मामले सामने आए है। अब शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 131 हो गइ है। सीएमओ डॉ नेपाल सिंह ने बताया शहर में जिस तरह से मामले बढ़ रहे उसे देखते हुए हम सभी एहतियात सभी कदम उठा रहे है। स्क्रीनिंग, ट्रेसिंग और सर्विलांस का काम तेजी से किया जा रहा है। आने वाले समय में जीका के और भी मरीज बढ़ सकते है। उसे रोकने के लिए फॉगिंग और दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले श्याम नगर में लगे पॉजिटिव मरीजों के घर के बाहर लगे होर्डिंग

सभी को अस्पतालों में आइसोलेट करने की तैयारी
मंगलवार को एक बार फिर पिछले 24 घंटों की राहत के बाद 13 पॉजिटिव मामले सामने आए है। सीएमओ ने बताया जानकारी देते हुए कहा कि अभी जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। सही संख्या स्क्रीनिंग के बाद ही बताई जा सकेगी।

जितने भी पॉजिटिव मरीज मिले है वह सभी चकेरी एरिया के ही है। स्क्रीनिंग के बाद उन सभी को अस्पतालों में आइसोलेट करने की तैयारी भी की जा रही है। पॉजिटिव केस मिले है उनमें 7 महिलाएं बताई जा रही है। अब महिलाओं की कुल संख्या 26 हो गई है। डॉ नेपाल सिंह ने बताया कि इन 26 महिलाओं में से तीन गर्भवती है, जिनकों हमारी डॉक्टरों की टीमें मॉनिटर कर रही है।

Related Articles

Back to top button