उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या में दीपोत्सव 2021 का आज से श्रीगणेश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्या में इस बार दीपावली के दीपोत्सव को पहले से और भी ज्यादा भव्य और वैश्विक पटल पर अविस्मरणीय बनाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर में दीपोत्सव 2021 मनाने का आयोजन किया गया है। इसमें सबसे ज्यादा खास अयोध्या में मनाए जाने वाला पांच दिवसीय दीपोत्सव 2021 है। सम्पूर्ण अयोध्या में 12 लाख दीपों का प्रज्जवलन किया जाएगा। इसमें राम की पैडी पर नौ लाख दीप जलाकर कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। वहीं अयोध्या नगर क्षेत्र में तीन लाख दीपों का प्रज्जवलन किया जाएगा।

अयोध्या में एक नवंबर से दीपोत्सव शुरू हो रहा है। इसके लिए यूपी के सभी 75 जिलों के डीएम को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है कि राज्य के 90 हजार से अधिक गांवों में से प्रत्येक से पांच मिट्टी के दीपक समय पर अयोध्या पहुंचें।

तीन नवंबर को दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के हर गांव से पांच मिट्टी के दीपक अयोध्या को रोशन करने में मदद करेंगे। एक नवंबर से दीपोत्सव शुरू हो रहा है। मुख्य आयोजन तीन नवंबर को होगा। इस दिन मां सरयू का नौ लाख दीपों से श्रृंगार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button