उत्तर प्रदेशराज्य

अमित शाह का अगला पड़ाव वाराणसी में

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर लखनऊ में शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं, सरकार तथा संगठन के कर्ताधर्ता को बूथ मैनेजमेंट की शिक्षा देने वाले अमित शाह का अगला उत्तर प्रदेश का दौरा नवंबर में लगेगा। लखनऊ से शनिवार को देहरादून रवाना होने वाले भाजपा के चाणक्य अमित शाह 12 नवंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के चुनावी समागम में नेता व कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।

भाजपा को लेकर बेहद गंभीर केन्द्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा को तीन सौ से अधिक सीटें जीतने का संकल्प दिलाने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ उसके लिए बनी रणनीति पर काम भी शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को लेकर बेहद गंभीर केन्द्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा को तीन सौ से अधिक सीटें जीतने का संकल्प दिलाने के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ उसके लिए बनी रणनीति पर काम भी शुरू कर दिया है। उन्होंने निचले स्तर तक कार्यक्रम करने पर अधिक जोर देते हुए उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक में निचले स्तर संगठन की अधिक से अधिक सक्रियता को जीत का मंत्र बताया। शाह ने इसके साथ ही तय किया गया है कि अगला बड़ा कार्यक्रम 12 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में होगा। इसमें भी प्रदेश भर के पदाधिकारी बुलाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button