उत्तर प्रदेशलखनऊ

BJP नेता ने गोली मारकर की आत्महत्या

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में भाजपा नेता अभिषेक शुक्ल ने सोमवार को सुबह दस बजे के करीब गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे पत्नी से विवाद की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के नंदिनी एनक्लेव का है।

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के नंदिनी एनक्लेव में अभिषेक शुक्ला ने आत्महत्या कर ली
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के नंदिनी एनक्लेव में अभिषेक शुक्ला ने आत्महत्या कर ली

सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि नंदिनी एनक्लेव निवासी भारतीय जनता पार्टी के नेता अभिषेक शुक्ल (39) ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की है। पत्नी और बच्चे के साथ यहां रहते हैं।अभिषेक राजनीति में सक्रिय होने के साथ एक मल्टीनेशनल कंपनी में भी काम करते थे। सुसाइड नोट में घटना के पीछे पारिवारिक कलह को कारण बताया है। इसके लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस संग एसीपी स्वाति चौधरी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

Related Articles

Back to top button