उत्तर प्रदेशराज्य

रविवार से तीन दिन भारी बारिश के आसार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में बारिश थमने के दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। रात को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। मुजफ्फरनगर दिन के समय और नजीवाबाद में राम को काफी ठंड रही। उधर मौसम के जानकारों के अनुसार उत्तर प्रदेश समेत देश के राज्यों में चक्रवाती तूफान के चलते यूपी में आज शनिवार से मौसम बदलेगा। रविवार, मंगलवार व बुधवार को भारी बारिश के आसार हैं। इसमें ठंड बढ़ेगी और कोहरा भी गिरेगा। तीन दिनों में भारी बारिश के साथ पहाड़ों पर बर्फ गिरने से सर्दियां शुरु हो जाएंगी।

रविवार, मंगलवार व बुधवार को भारी बारिश  के आसार हैं, इसमें ठंड बढ़ेगी और कोहरा भी गिरेगा।

 मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि शनिवार से उत्तर प्रदेश में फिर से बरसात शुरू हो जाएगी। तीन से चार दिन तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तो कुछ स्थानों पर भारी बरसात भी हो सकती है। इस बरसात से धान की फसल को अधिक नुकसान होगा। नवरात्रि के समापन के साथ ही गुलाबी ठंड़ ने दस्तक दे दी है। राजधानी सहित अन्य जनपदों में अब सुबह और शाम को हल्की ठंड़क का अहसास होने लगा है। मार्निग वाक करने वाले अब आफ की जगह फुल आस्तीन के कपड़़े पहनने लगे हैं। गांवों में सुबह शाम ठीक ठाक सर्दी होने लगी है। सुबह के समय गुलाबी ठंड़ जरूर हो रही है लेकिन दस बजे के बाद तेज धूप भी हो रही है। 

Related Articles

Back to top button