उत्तर प्रदेशराज्य

मनीष के हत्यारे गिरफ्तारी से दूर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :गोरखपुर में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या करने वाले इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिस वाले अभी भी पकड़ से नहीं आये हैं। इससे पीड़ित परिवार परेशान है। गुरुवार को मनीष की पत्नी मीनाक्षी के घर उनकी नौकरी का नियुक्ति पत्र पहुंचा। पत्र पहुंचते ही उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। उन्होंने कहा, मुझे नौकरी नहीं, पहले मेरे पति के हत्यारे पुलिस वालों की गिरफ्तारी चाहिए। वह जेल के भीतर जाएंगे तभी मेरे कलेजे को ठंडक मिलेगी।

मनीष गुप्ता- मृतक कारोबारी।
                                                                       मृतक कारोबारी-मनीष गुप्ता

बड़ी बेरहमी से मेरे पति की हत्या की है। तड़पा-तड़पा कर मेरे बेगुनाह पति को मारा है। गिरफ्तारी होने पर ही मुझे और मेरे चार साल के बेटे को इंसाफ मिले सकेगा।मीनाक्षी का कहना है कि उनके और परिवार के भरण-पोषण के लिए नौकरी भले ही उनकी जरूरत है, लेकिन उनकी प्राथमिकता पति मनीष गुप्ता के हत्यारे को जेल भिजवाने के साथ कड़ी सजा दिलाना है।

Related Articles

Back to top button