उत्तर प्रदेशराज्य

 तहसील के सभी कर्मचारियों को हटाया

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:राजस्व परिषद के चेयरमैन के पूर्व निजी सचिव विवेकानंद डोबरियाल के करीबी कर्मचारियों व अधिकारियों ने सरोजनीनगर तहसील में कराेड़ों की जमीन में जमकर फर्जीवाड़ा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मंगलवार को सरोजनीनगर तहसील के सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया। डीएम का कहना है कि कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए सभी तहसील कर्मचारियों को हटा दिया गया है। 

जमीन घोटाला मामले में डीएम की बड़ी कार्रवाई

डीएम ने तहसीलदार सरोजनीनगर विजय सिंह का तबादला मलिहाबाद कर दिया है। इसके एक सप्ताह पहले एसडीएम सरोजनीनगर को भी हटाया गया था। वहीं, तहसीलदार मलिहाबाद मिनाक्षी द्विवेदी को सरोजनीनगर का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार सरोजनीनगर अमित त्रिपाठी को उदर तहसील भेजा गया है।इनके स्थान पर सदर तहसील के नायब तहसीलदार अवनीश रावत को तैनाती मिली है। वहीं, नायब तहसीलदार बीकेटी कीरत सेन को मोहनलालगंज का प्रभार मिला है। इसके अलावा पेशकार सरोजनीनगर दीपक तिवारी, पेशकार उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर कौशल दीक्षित, आशु लिपिक देवेंद्र, लेखपाल हरस्वरूप, राजस्व निरीक्षक अशोक सिंह एवं नैंसी शुक्ला का भी स्थानांतरण किया गया है। 

Related Articles

Back to top button