उत्तर प्रदेशराज्य

हिरासत में प्रियंका गांधी ने झाडू़ लगाई

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखीमपुर खीरी में हिंसा की आग राजधानी लखनऊ तक पहुंच गई है। यहां लखीमपुर जाने से रोकने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। अखिलेश ने कहा कि किसानों पर अंग्रेजों के शासन से भी ज्यादा जुल्म भाजपा सरकार कर रही है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, प्रियंका गांधी रविवार सुबह 5 बजे के करीब लखीमपुर खीरी में हिरासत में ली गई हैं। यहां वह झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही हैं।

                           प्रिंयका को पुलिस ने हिरासत में सीतापुर के जिस गेस्ट हाउस में रखा है।

कांग्रेस का कहना है कि झाड़ू लगाकर प्रियंका उन्हें हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रही हैं। कांग्रेस ने प्रियंका के झाड़ू लगाने का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- ये अनशन है अन्नदाता के अधिकार के लिए, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए। भाजपाई हुकूमत हमारे लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों को नहीं कुचल सकती। गांधीजी के पथ पर चलते हुए अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button