उत्तर प्रदेशराज्य
KGMU में इलाज न मिलने से महिला की हुई मौत
स्वतंत्रदेश,लखनऊ: KGMU में मरीजों को समय पर उपचार नही मिल पा रहा है। नतीजतन आएं दिन गंभीर हालत में पहुंच रहे मरीज इलाज के आभाव में दम तोड़ रहे है। शनिवार को भी केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती होने के इंतजार में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
![](https://swatantradesh.com/wp-content/uploads/2020/10/KGMUU-300x249.jpg)
घर वाले दुर्घटना में घायल होने के बाद बुजुर्ग को लेकर शनिवार को ट्रामा सेंटर पहुंचे थे, मगर देर तक मरीज को भर्ती नहीं किया गया। तीमारदारों का आरोप है कि गंभीर हालत के बावजूद मरीज को भर्ती नही किया गया। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।