उत्तर प्रदेशराज्य

नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के 24 घंटे बाद दूसरे दिन सोमवार को सभी सात नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया। लंबे अरसे के इंतजार के बाद रविवार को हुए योगी कैबिनेट विस्तार में 7 नए मंत्री बनाए गये।

                             मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम योगी से मिले जितिन प्रसाद

इन सात में इकलौते कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा छह राज्य मंत्रियों को बांटे गए विभागों की जानकारी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट की है।

मंत्रियों को विभागों को लेकर हुआ मंथन

पहले मंत्रिमंडल विस्तार और फिर विस्तार के बाद विभाग को लेकर भी खूब मंथन हुआ। पहले मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर रविवार देर रात तक बैठक चलती रही। उसके बाद सोमवार को भी इस पर विचार विमर्श किया गया और फिर रात को विभागों की जानकारी सीएम को ओर से दी गई।

विभागों के बंटवारे में सबसे ज्यादा जोर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को लेकर हुआ। सरकार ने जितिन को विधान परिषद सदस्य मनोनीत कर कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई है, लिहाजा उनके लिए विभाग पर भी जम कर चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button