उत्तर प्रदेशराज्य

कई कांग्रेसी नेता जल्द छोड़ सकते हैं पार्टी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस पार्टी अपने पुराने साथियों को ही उचित सम्मान नहीं दे पा रही है। इसके चलते कांग्रेस में पीढ़ियों से जुड़े दिग्गज नेता एक-एक कर पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। अब तक दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी दिग्गज पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। इतना ही नहीं अभी भी कई बड़े़ नेता दूसरी पार्टियों के सम्पर्क में हैं और कांग्रेस को जल्द ही अलविदा कर सकते हैं।

अमेठी में कांग्रेस का स्तम्भ माने जाने वाले पूर्व सांसद ड़ा. संजय सिंह ने भी पार्टी में उचित सम्मान न मिलने के कारण कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। - Dainik Bhaskar
अमेठी में कांग्रेस का स्तम्भ माने जाने वाले पूर्व सांसद ड़ा. संजय सिंह ने भी पार्टी में उचित सम्मान न मिलने के कारण कांग्रेस को अलविदा कह दिया था।

अभी तीन दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के परपोते व पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया। लगातार चौथी पीढ़ी तक कांग्रेस की सेवा करने वाले ललितेशपति त्रिपाठी ने भी पार्टी छोड़ने की वजह महज सम्मान न मिलना बताया है।

कांग्रेस यूपी में 32 साल से सत्ता से दूर है। वर्ष 2022 के शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीने ही बचे हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गयी हैं, लेकिन कांग्रेस जबरदस्त अंतर्कलह से जूझ रही है। कांग्रेस के बड़े-बडे़ दिग्गज नेता पार्टी से नाता तोड़ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर नेताओं का एक ही आरोप है कि उन्हें पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। इसमें तमाम तो ऐसे नेता है जिनकी कई-कई पीढ़ियां कांग्रेस के लिए समर्पित रहीं।

Related Articles

Back to top button