उत्तर प्रदेशलखनऊ

फिर से बढ़े कोरोना के मामलें

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ अब राइजिंग पैटर्न में हैै। गुरुवार को जहां प्रदेश भर में महज 11 कोविड पॉजिटिव केस दर्ज हुए थे वही शुक्रवार को यह संख्या तेजी से दो दर्जन को पार करते हुए 28 पर जा पहुंची। वही इस दौरान 24 मरीज रिकवर भी हुए।इस बीच प्रदेश के 63 जिलों में कोरोना पॉजिटिव केस नही मिले।फिलहाल प्रदेश में 189 एक्टिव केस हैं। 24 घंटे में 2 लाख 20 हजार 745 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक प्रदेश में 07 करोड़ 73 लाख 65 हजार 923 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। इस दौरान पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से कम और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।

          शुक्रवार को प्रदेश में 28 नए कोरोना केस दर्ज हुए, फिलहाल राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 189 है

अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बांदा, बहराइच, बिजनौर, फर्रुखाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर और सुल्तानपुर में अब एक भी कोरोना एक्टिव मरीज नहीं है।यह सभी जनपद कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।इसके अलावा गुरुवार को प्रदेश के 63 जिलों को कोई पॉजिटिव केस नही मिला।

Related Articles

Back to top button